ग्रामीणों को बैंक बीमा योजना की मिली जानकारी

IMG-20230311-WA0075
बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड अन्तर्गत भालकी पंचायत भवन में बैंक पदाधिकारी द्वारा बैंकिंग साक्षरता को लेकर शिविर लगाया गया। जिसमें बैंक पदाधिकारी पंचम कुमार द्वारा किसानों को बैंक के विभिन्न योजनाओं की जनकारी दी गई। ग्रामीणों को किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा लोन, अटल पेंशन योजना एवं सभी प्रकार के बीमा के बारे में जानकारी दी गयी। ग्रामीणों को केसीसी लेन-देन एवं मुद्रा लोन, ठेला चालक को भी बैंक द्वारा दिये जानेवाले लोन के बारे में बताया गया। भालकी पंचायत के उप मुखिया सह उपमुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष जीवन मंडल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपना बीमा कराने की बात कही। इसके साथ ही सभी किसानों को फसल बीमा कराने की भी बात कही गयी। इस शिविर में किसानों को उपमुखिया जीवन मंडल ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत सूक्ष्म सिंचाई योजना, एप्पल कनोनल रूट स्टोक, पौधवर्धन फसल बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस शिविर में अनेक किसानों ने अपना बीमा कराया। इस मौके पर उपस्थित बैंक पदाधिकारी पंचम कुमार, वार्ड सदस्य मसूदन महतो, पिंकी देवी, सीएसपी के संदीप कापरी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ovup

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *