विश्व हिंदू परिषद ने महिलाओं को लव जिहाद प्रति किया जागरुक

दुमका: हारना कुंडी काली मंदिर प्रांगण में आज विजयादशमी के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी, और मातृ शक्ति द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेविका संघ की बौद्धिक प्रमुख डॉ. उमा भारती मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं।

उमा भारती ने अपने संबोधन में कहा कि आज की महिलाएं अबला नहीं बल्कि सबला हैं और समाज के हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ रही है। चाहे वह राजनीति, शिक्षा, सुरक्षा या चिकित्सा का क्षेत्र हो, महिलाएं हर जगह अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ते हुए अपने धर्म और संस्कृति का ध्यान रखना चाहिए ताकि समाज में संतुलन बना रहे।

कार्यक्रम के दौरान लव जिहाद के प्रति भी महिलाओं को जागरूक किया गया और उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद की उपाध्यक्ष रिंकू कुमारी, दुर्गा वाहिनी की संयोजिका वैष्णवी कुमारी, जिला अध्यक्ष संजीव गोराई, संगठन मंत्री जगदीश मंडल, जिला मंत्री मिथलेश कुमार सहित कई प्रमुख लोग और गांव की महिलाएं व ग्रामवासी उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fb71