“दुमका में विश्वकर्मा समाज ने 80 प्रतिभावान बच्चों का किया सम्मानित, मुफ्त कोचिंग की घोषणा”

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए पूर्व डा लुईस एवं प्रो विनोद शर्मा

दुमका। झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज, दुमका द्वारा जोहर हाल में प्रतिभा सम्मान समारोह सह विशिष्ट सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गंगाधर शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी और अन्य विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश प्रधान महासचिव संतन शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर मंडल, और प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप शर्मा शामिल थे।

मुख्य अतिथि डॉ. लुईस मरांडी ने कहा कि विश्वकर्मा समाज के लोग जन्म से ही इंजीनियर होते हैं और समाज के बच्चे शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इन बच्चों की हर समस्या के समाधान के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

संतन शर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज के बच्चों को इंजीनियरिंग, प्रशासनिक और चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। सुधीर मंडल ने पिछड़ी जातियों को आरक्षण के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की बात कही।

जिला अध्यक्ष गंगाधर शर्मा ने घोषणा की कि 9वीं और 10वीं के गरीब बच्चों के लिए फ्री कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी ताकि उन्हें पढ़ाई में किसी तरह की दिक्कत न हो।

डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि इन बच्चों को समाज का गौरव बताते हुए कहा कि इन्हें सही दिशा में ढालकर समाज की आर्थिक शक्ति बढ़ाई जा सकती है।

कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही और 80 बच्चों को सम्मानित किया गया। मंच संचालन महिला महासचिव सोनम शर्मा और रूबी शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव रवींद्र शर्मा ने किया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/yb7w