गोमिया विधान सभा क्षेत्र मे झामुमो के पूर्व विधायक व आजसु विधायक मे जुबानी जंग

बेरमो /पेटरवार I  तेनुघाट मुख्यालय अंतर्गत स्थित कसमार प्रखंड के युवक अशोक मुर्मू के मौत पर दोनों दलों के नेताओं में जुवानी जंग छिड़ गई हैं। दोनों नेता एक दूसरे पर तंज कस रहे हैं. वहीं आजसू विधायक डॉ लम्बोदर महतो अपने आवासीय कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की अशोक मुर्मू का शव बोकारो सीएस ने उनके कहने पर अपने निजी मद से पचीस हजार रूपये देकर मंगवाया हैं और उन्होंने बताया की ये असामयिक मौत नहीं हैं मृतक के माथे पर बैडेज बंधा हुआ था। या तो वहां की जनता के द्वारा मारा गया हैं या पुलिस के द्वारा मार पीट की गई हैं जिससे उसकी मौत हुई हैं, ये जाँच का विषय हैं। मामले को लेकर मैंने बोकारो एसपी से कहा हैं की वहां के एसपी से बात कर इसपर जाँच करे और अपराधी को पकड़ने का काम करे। बोकारो एसपी ने आश्वासन दिया हैं कि मामले को गम्भीरता से देखेंगे। वहीं सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि  हर साल पांच लाख बेरोजगारों को रोजगार मुहया कराने की बात कही थी मगर तीन साल बीत गया और रोजगार मात्र 457 लोगो को ही उपलब्ध कराया गया हैं। वहीं रोजगार के लिए बाहर गए लोगों की इन तीन वर्षो मे लगभग तीन हजार लोगो की जान जा चुकी हैं लेकिन सरकार के कान पर जुँ तक नहीं रेंग रही हैं और विपक्षी नेता अनाप सनाप बात बोल रहे हैं. उन्हें थोड़ा भी शर्म नहीं आ रहा हैं झूठा आरोप लगा रहे हैं. वहीं झामुमो के पूर्व विधायक कहते हैं की वर्तमान विधायक झूठा अवशासन भोले भले ग्रामीणों को ना दे. मेरी सरकार करोना काल में भी चप्पल पहने वाले को भी हवाई जहाज से लाने का काम किया हैं और आज भी ला रहा हैं.अब देखना ये हैं की ये जुवानी जंग कब रूकती हैं मगर इस लड़ाई मे जनता की ही भलाई हो रही हैं। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/tqm0

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *