वार्ड सदस्य ने खुद अपनी निजी खर्च से गरीबों असहाय लोगों के बीच किया कंबल वितरण

गरीबों असहाय लोगों ने वार्ड सदस्य को इस जनहित कार्य को लेकर दिया धन्यवाद

IMG-20230117-WA0047
मोहनपुर। ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। बढ़ती ठंड को देखते हुए घोंघा पंचायत के पुराना बगरा वार्ड सदस्य संजय कुमार यादव ने मंगलवार को गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण का किया गया ।वितरण में वार्ड सदस्य के द्वारा निजी खर्च कर ठंड के बचाव के लिए जनहित के कार्य करने पर लाभुक लोगों ने उसे धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ती ठंड का प्रतिकूल प्रभाव आम जनजीवन पर भी बढ़ रहा है। सबसे अधिक समस्या आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के समक्ष खड़ी हो गई है। उनका दिन तो किसी प्रकार से कट जाता है लेकिन रात समुचित व्यवस्था ना होने से ठिठुरते हुए गुजारनी पड़ती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए गरीब बेसहारा लोगों के बीच जाकर कंबल का वितरण करने का काम किए हैं ताकि उन्हें ठंड भरी राहत मिल सके ऐसे गरीब लोगों का सेवा करने का मौका साल में एक ही बार आता है। और आने वाले समय मैं हमेशा लोगों के सुख दुख में साथ रहूंगा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5689

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *