जामा I जामा प्रखंड अंतर्गत भैरवपुर पंचायत का आज सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव द्वारा अन्य पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में बीडीओ लाभुकों की समस्याओं से रूबरू हुए और उनके समाधन के बारे में आवश्यक सुझाव दिया। बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य में तेजी लाने के लिए सम्बंधित मुखिया,पंचायत स्वंयसेवक एवं तकनिकी पदाधिकारियों के साथ उपरोक्त पंचायत के योजना स्थल का निरीक्षण किया गया और लाभुकों से बातचीत कर समस्या का समाधन करते हुए निर्माणाधीन आवास योजना को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। पंचायत सचिव एवं स्वंयसेवक को निर्देश दिया गया है जो लाभुक राशि उठाकर कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं उन्हें समझा बुझाकर जल्द आवास पूरा करावें अन्यथा उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इस दौरान बीडीओ ने लाभुकों की समस्या भी सुनी और उसने समाधान का सलाह भी दी|बीडीओ ने योजना के लाभुकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर बीपीओ पवन कुमार सिंह,कनीय अभियंता विष्णु राज, रोजगार सेवक स्टेनशीला के अलावा संबंधित मुखिया एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।