कर्माचुआं गांव में जल मीनार बनी शोभा की वस्तु ,ग्रामीण पेयजल के लिए परेशान

शिकारीपाड़ा/दुमका/ शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के सीमानीजोड़ पंचायत अंतर्गत कर्माचुआं गांव में जल मीनार खराब होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानी हो रही है। इस संबंध में ग्रामीण बताते हैं कि जल मीनार काफी समय से खराब है और हम लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानी हो रही है ।हम लोग काफी दूर से  पेय जल एवम अन्य उपयोगी के लिए जल लाते हैं। और अभी तो गर्मी का समय आ गया है जिस कारण नदी जोरिया का पानी भी सूखने लगा है अब  तो पेयजल एवं अन्य उपयोगी जल के लिए और भी ज्यादा परेशानी होगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द जल मीनार की मरम्मत की जाए ताकि हम लोगों को जो पेयजल के लिए परेशानी हो रही है उससे हम लोगों को निजात मिल सके।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/dlkk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *