जगरनाथ महतो के निधन पर शोक की लहर

2

गिरिडीह। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर संपूर्ण जिले में शोक व्याप्त है।लोगों एवं उनके समर्थकों ने अपने नेता को श्रद्धांजलि दी। झामुमो कार्यालय में सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक सरफराज अहमद, अभय सिंह, प्रमिला मेहरा, रॉकी सिंह समेत कई जेएमएम नेताओं ने स्व जगरनाथ महतो की तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इधर कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह के नेतृत्व में शोक सभा आयोजित कर दिवगंत मंत्री को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, अजय सिन्हा मंटू,ऋषिकेश मिश्रा, महमूद अली खान, हसनेन अली, सदाम हुसैन, lअशोक विश्वकर्मा समेत कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखकर मंत्री जगरनाथ महतो की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2si5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *