
विजयदशमी के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के तत्वावधान में दुमका जिले के विभिन्न स्थानों पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम दुमका नगर, दुमका ग्रामीण, शिकारीपाड़ा, सरैयाहाट, गोपीकांदर, खरौनी आदि क्षेत्रों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
शस्त्र पूजन के दौरान समाज में शास्त्र और शस्त्र के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि शस्त्र का प्रयोग केवल धर्म रक्षा, राष्ट्र रक्षा, गौ रक्षा, स्त्री रक्षा और आत्मरक्षा जैसी परिस्थितियों में ही होना चाहिए। इनकी रक्षा को धर्मसम्मत बताया गया।
कार्यक्रम में वर्तमान समाज में लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों जैसे षड्यंत्रों के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही समाज को इन मुद्दों से सचेत रहने का संदेश दिया गया।
विहिप और बजरंग दल ने पूरे दुमका जिले के सनातन हिंदू समाज को विजयदशमी और दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विहिप और बजरंग दल के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने समाज को धर्म और राष्ट्र रक्षा के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
