जिला परिषद् प्रतिनिधि के प्रयास से एक महीने बाद गांव में आया उजाला 

IMG-20230222-WA0123
जमुआ। प्रखंड अंतर्गत नावाडीह पंचायत के जितोडीह गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने की वजह से ग्रामवासी पिछले एक महीने से अंधेरे में रह रहे थे। कई अधिकारियों के पास आवेदन देने के बावजूद भी कोई पहल नहीं किया गया। थक हार कर ग्रामीणों ने इसकी सूचना जिला परिषद प्रतिनिधि विजय वर्मा को दिया। विजय वर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर विभाग से बात करके मात्र एक दिन में दिलाया । इस ट्रांसफार्मर का बुधवार को विधिवत फीता काटकर विजय वर्मा, शशि कांत वर्मा, 20 सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष मनीष वर्मा, स्थानीय वार्ड सदस्य पूनम देवी ने किया। बिजली विभाग सुरु से लापरवाह रहा है कही तार गिरने या ट्रांसफार्मर जलने पर विभाग ने कभी तत्काल इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। इस तरह के मामले में ग्रामीणों को एक लम्बा वक्त अँधेरे में बिताना पड़ता है वही बच्चो के शिक्षा पर भी प्रभाव पड़ता है। मौके पर रवि राज , कुमारदेव वर्मा , विक्रम वर्मा , धर्मेंद्र वर्मा विनय वर्मा एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/pmk2

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *