भिक्षु बनकर दलाई लामा के बारे जानकारी जुटाने वाली महिला गिरफ्तार , पूछताछ जारी

बोधगया। बोधगया में एक चीनी महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस को शक है कि यह महिला चीन की जासूस है और यहां दलाई लामा के बारे में जानकारी जुटा रही थी। बोधगया थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। मगध रेंज के आई जी एमआर नायक ने इसकी पुष्टि की है। तिब्बती बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा इस वक्त बोधगया में ही हैं।पुलिस ने इसके पहले इस चीनी महिला का एक स्कैच जारी किया था। महिला का नाम सांग जियालोन बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि उन्हें गया में रह रही एक चीनी महिला के बारे में जानकारी मिली थी। इस महिला के बारे में उन्हें दाे साल से इनपुट मिल रहे थे।

सिक्योरिटी बढ़ाई गई
दलाई लामा के रुकने वाली जगह और महाबोधि मंदिर की सुरक्षा बेहद सख्त कर दी गई है। दलाई लामा के कार्यक्रम में जो लोग भी शामिल हो रहे है, उनकी कड़ी जांच की जा रही है। सिर्फ उन लोगों को दलाई लामा के कार्यक्रम में जाने की इजाजत है, जिनके पास मंजूरी है।

गुरुवार सुबह पुलिस ने कहा था कि एक महिला का स्केच जारी किया गया है। लोगों से अपील में कहा गया कि इस महिला की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दें। सिर पर बेहद छोटे-छोटे बाल हैं और दुबली-पतली पुलिस ने जब अलर्ट जारी किया था तब भी महिला का नाम सांग जियालोन बताया गया था। उसका वीजा नंबर 901बीएए2जे और पीपी नंबर- ईएच2722976 है। महिला ने भिक्षु का रूप धारण कर रखा है। उसके सिर पर बेहद छोटे-छोटे बाल हैं और वह दुबली-पतली है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/c9zy

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *