बड़कागांव में खोला जाए महिला डिग्री महाविद्यालय-अंबा प्रसाद

अंबा प्रसाद ने विधानसभा में महिलाओं के लिए अलग डिग्री महाविद्यालय बड़कागांव में खोलने की मांग की

बड़कागांव I  स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद ने बड़कागांव में महिला डिग्री महाविद्यालय खोलने की मांग विधानसभा में की। विधायक ने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि हजारीबाग जिला में एकमात्र महिला डिग्री महाविद्यालय जिला मुख्यालय में है जिसको विभाग ने स्वीकारते हुए कहा कि जिला मुख्यालय में एकमात्र महिला डिग्री महाविद्यालय केबी महिला महाविद्यालय हजारीबाग में स्थित है। विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि बड़कागांव व केरेडारी प्रखंड में एक बहुल आबादी निवास करती है परंतु उक्त क्षेत्र में एक भी महिला डिग्री महाविद्यालय नहीं है  महाविद्यालय नहीं होने के कारण अति सुदूरवर्ती क्षेत्रों में निवास करने वाले छात्राएं उच्च शिक्षा ग्रहण करने में सक्षम नहीं हो पाती हैं और इंटर के बाद उनकी पढ़ाई छूट जाती है। इसलिए आवश्यक है कि बड़कागांव में महिला डिग्री महाविद्यालय की स्थापना कराई जाए। ज्ञातव्य हो कि विधायक अंबा प्रसाद के प्रयासों के बदौलत बड़कागांव में 1 डिग्री स्तरीय महाविद्यालय प्रस्तावित है जिसके लिए भूमि चयन प्रक्रिया में है। छात्राओं के लिए अंबा प्रसाद के द्वारा विधानसभा में अलग डिग्री महाविद्यालय खोलने की मांग पर हर्ष जताते हुए प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, 20 सूत्री अध्यक्ष हाजी तबस्सुम सहित कई लोगों ने हर्ष जताया है और कहा कि विधायक की पहल काफी सराहनीय है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xhub

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *