वर्षों की मेहनत लायी रंग, विधायक ने किया उच्च स्तरीय पुल का शिलान्यास

चार करोड़ 82 लाख की लागत से बनेगी सिरसिया घाट में उच्चस्तरीय पुल : नारायण दास 

IMG-20230222-WA0058
मोहनपुर। प्रखंड के रढ़िया पंचायत के सिरसिया घाट में बुधवार को विधायक नारायण दास ने उच्चस्तरीय पुल का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता से किये वादों को पूरा किया जा रहा है। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक नारायण दास ने बताया कि इस पुल का निर्माण 4 करोड़ 82 लाख की लागत से इस नदी में उच्चस्तरीय पुल का निर्माण होगा। आगे उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में यहां के लोगों की मांग था कि रढ़िया के इस घाट पर पुल बने। उन्होंने बताया कि नयाचितकाठ, विश्वानी व खोभा नदी में भी पुल की स्वीकृति उनके अनुशंसा पर हुआ है। जल्द शिलान्यास किया जायेगा। मुखिया मुकेश कुमार ने कहा कि पुल पुरी तरह गुणवत्ता पूर्ण के साथ निर्माण हो। बिचौलिया संस्कृति को हावी होने नही देंगे। मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार साह ने कहा कि किसी प्रकार के शिलान्यास व उद्घाटन के शिलापट्ट पर मुखिया का भी नाम अंकित रहे। इस अवसर पर पंसस संगीता देवी, मिथिलेश सिन्हा, राजेन्द्र भोक्ता, युवा अध्यक्ष राजेश यादव, डाक्टर प्रेम कुमार भारती, आंतनु सिकदार, हनुमान रमानी, सुरेश्वर यादव, चौधरी चरण तांती, दुर्गा सिंह, भोगन मुर्मू, लोथी देवी , सुरेश पौद्दार, कमल यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/al97

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *