बरहड़वा। इन दिनों इलाके में आत्महत्या की घटनाएं घटित होना एक दुर्भग्यपूर्ण मामला है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है जो बरहरवा थाना क्षेत्र के अब्राटोला कछुवा डांगा आम बागाा की है। जहां रविवार को एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृत व्यक्ति की पहचान अब्राटोला गांव के मंसूर अली के पुत्र इस्तियाक शेख (32) के रूप में हुआ है। जानकारी के अनुसार मृतक इस्तियाक शेख की शादी कुछ साल पहले थाना क्षेत्र के हरिहरा गांव में हुआ था। जिनका एक बेटा व बेटी है। रविवार अहले सुबह गांव के लोग शौच के लिए बगीचा की ओर गया था। तो देखा कि आम के पड़े में कुछ लटक रहा है। उक्त व्यक्ति ने अपना साहस जुटाकर वहां पहुँचा। तो देख कर दंग रहा गया। जहाँ एक व्यक्ति का शव लटक रहा है। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी गांव वाले को दिया। और ग्रामीणों का भीड़ इकट्ठा हो गया। उधर,बरहरवा पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर एएसआई सैफ़ुद्दीन खान और सुरेंद्र राम दलबल के साथ घटनास्थल पहुँच कर मामले कि जानकारी ली एवं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु राजमहल हॉस्पिटल भेज दिया गया। उधर,बरहड़वा पुलिस इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार ने कहा कि यूडी केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/l34i