जामा I जामा प्रखंड क्षेत्र के सरसाबाद पंचायत में एक बैठक आहूत की गई थी जिसमें सरसाबाद पंचायत के मुखिया की अध्यक्षता में सरसाबाद पंचायत यूथ क्लब का गठन सोमवार को किया गया। जिसमें पंचायत अंतर्गत अलग-अलग ग्राम के ग्रामीण उपस्थित थे। उक्त बैठक में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा सरसाबाद यूथ क्लब के अध्यक्ष के तौर पर चंदन कुमार मंडल , सचिव दुर्योधन राय, उपाध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष चंद्र दयाल मंडल, मीडिया प्रभारी मुनेश्वर मंडल एवं शिवम कुमार, उपसचिव अमन कुमार साह, उपाध्यक्ष बबलू सोरेन, कार्यालय प्रभारी के रूप में शत्रुघ्न मंडल को बनाया गया। अंततः सलाहकार के रूप में सरसाबाद पंचायत के मुखिया राजू पूजहर, राजू यादव, दिलीप साह, उज्जवल सेन, राजू मंडल, निरंजन दत्ता एवं राजू झा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। उक्त क्लब के गठन के पीछे का उद्देश्य पंचायत अंतर्गत होने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं का निदान करना है। ताकि पंचायत में रहने वाले निवासियों को आपातस्थिति में सहयोग प्रदान किया जा सके।
सरसाबाद पंचायत में यूथ क्लब का गठन किया गया
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mqm9