संवाददाता, मसलिया/ मसलिया प्रखंड के हथियापाथर गांव के 15 वर्षीय युवक सुशील किस्कू सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। घायल सुशील किस्कू को उनके परिजनों ने इलाज के लिए बर्धमान ले जा रहा था। अस्पताल जाने के क्रम में घायल सुशील किस्कू का मौत हो गया। सुशील किस्कू वर्ग दशम में पढ़ता था। सुशील किस्कू बाप के एक लौते पुत्र था। जानकारी के मुताबिक हथियापाथर गांव के हरिदास किस्कू के 15 साल के पुत्र सुशील किस्कू अपने साथियों के साथ काठीकुंड जाने के क्रम में सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। वहां से इलाज के लिए दुमका फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले आया। युवक सुशील की स्थिति नाजुक देखकर चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के सिउड़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सिउड़ी में भी युवक का सुधार नहीं होने के कारण बर्धमान अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने के पहले रास्ते में ही सुशील किस्कू दम तोड़ दिया। बंगाल में पोस्टमार्टम रिपोर्ट कराने के बाद शनिवार शाम को सुशील किस्कू के लाश को हथियापाथर ले आया। परिजनों से मिली खबर के मुताबिक सुशील किस्कू का अंतिम संस्कार रविवार को किया जायेगा।
सड़क दुर्घटना में घायल युवक इलाज के दौरान मौत
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/of5a