जामा I जामा प्रखंड बारापलासी दुर्गा मंदिर हिन्दू नववर्ष के अवसर पर महाआरती का आयोजन किया गया। उसके पश्चात बारापलासी से लेकर वैसा चौक होते हुए पलासी, माकुनी, होते हुए माहरो मोड़ तक भव्य बाईक शौभायात्रा रैली निकाली गई। नववर्ष को लेकर बारापलासी जामा क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों का माहौल पूरी तरह से भगवामय हो गया है। युवा अपने अपने हाथों में भगवा झंडा लहराते आगे बढ़ रहे थे। युवाओं का कहना है की भगवा हमारे सनातन धर्म का प्रतीक है हमारा स्वाभिमान है। सनातन धर्म की रक्षा भी करनी है और राष्ट्रसेवा में कोई कमी न रह जाये इसका भी ध्यान रखना है। बाइक जुलुस में शामिल सभी युवाओं के पास भगवा रंग का गमछा माथे पर तिलक एवं हाथ मे झंडा पताखा था। बाइक रैली को दौरान युवाओं ने जय श्री राम, हिन्दू नववर्ष मनाइये, घर घर दीप जलाइये, एक नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम, भारत माता की जय, वन्दे मातरम आदि नारों की गूंज से पूरा परिदृश्य ही बदल गया। इस दौरान जगह-जगह रुक कर युवाओं ने लोगों को हिंदू नववर्ष की बधाई भी दी। भगवाध्वज लिए युवाओं की टोली आकषर्ण के केन्द्र बनी रही। इस अवसर पर पंकज सिंह , सुभाष नाग, पप्पू महाराणा, प्रेम यादव, सौरभ यादव, उज्जल सिंह, विशाल सिंह, राहुल सेन, आदर्श सेन, संतोष सिंह, सुभाष राय, सुभाष साह, आर्यन, पप्पू यादव, कुमोद यादव, बबलू मांझी, वीर सिंह, सुकुमार, राजेश नाग, बिपिन कुमार आदि सैकड़ों युवक शामिल थे।
हिन्दू नववर्ष पर युवाओं ने निकाली बाइक रैली
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bh47