मसानजोड़ — मसानजोड़ थाना क्षेत्र के पारसिमला से ग्यारह सदस्य युवा कांवरिया का दल सुल्तानगंज के उत्तर बाहिनी गंगा से जल उठाने के लिए सोमवार रवाना हुआ है। सुबह छः बजे बापी चंद ,सुरज गोरांई,तपन पाल, प्रहलाद पाल,बलराम भंडारी, जनार्दन पाल,मनोज गोरांई,सपन पाल, सचिन पाल,मनोज सिंह,दिनबंधु पाल के अलावे दर्जनो युवा कांवरिया बम दुमका रेलवे स्टेशन से सुल्तानगंज रवाना हुए हैं। युवा कांवरिया बम बापी चंद ने बताया है कि सोमवार पांच बजे अपराह्न में जल उठाकर देवघर, बासुकीनाथ के लिए रवाना होंगे। गुरूवार देवघर एवं बासुकीनाथ शिव मंदिर मे जल चढ़ायेगा।