दुमका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दुमका नगर इकाई द्वारा नवनिर्वाचित प्रदेश मंत्री मनोज सोरेन का भव्य स्वागत किया गया। झारखंड प्रदेश के प्रदेश कार्यालय में दोपहर 2:00 बजे प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश मंत्री पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई।
इस प्रक्रिया में डॉ. मौशमी पाल (जमशेदपुर) को प्रदेश अध्यक्ष और मनोज सोरेन (दुमका) को प्रदेश मंत्री के पद पर निर्वाचित किया गया।
अपने संबोधन में मनोज सोरेन ने कहा, ष्मैं अभाविप झारखंड का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मुझे विश्वास है कि मेरे नेतृत्व में झारखंड में संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी।ष्
कार्यक्रम के दौरान नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने कहा, ष्दुमका जैसे पिछड़े क्षेत्र से प्रदेश नेतृत्व के लिए चुने जाने पर शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद। मनोज सोरेन के चयन से संगठन में नई ऊर्जा आएगी और छात्रों के हितों को मजबूती मिलेगी।ष्
इस अवसर पर पूर्व प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने भी नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दुमका में संगठन को मजबूत करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में विवेक धर, ध्रुव कुमार, अभिषेक पाल, संतोष कुमार, पूर्व जिला संयोजक साहब मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लखीम मंडल, उपेंद्र कुमार, सनत कुमार, नवल कुमार, कापरी कॉलेज अध्यक्ष अमन कुमार शाह, जिला संगठन मंत्री धनंजय कुमार, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रवि कुमार और सुदर्शन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस स्वागत कार्यक्रम ने अभाविप के सदस्यों में जोश और उत्साह का संचार किया और संगठन के भविष्य की दिशा को लेकर सकारात्मक संकेत दिए।