पाकुड़। अमड़ापाड़ा प्रखण्ड में डीo बीo एलo और बीo जीo आरo की मनमानी से पचुवाडा वो आलुबेड़ा के कई गांवों को उजाड़ा जा रहा है और पर्यावरण को दूषित किया जा रहा है जिससे आदिवासी संथाल, पहाड़िया वो आम जनता काफी परेशान हैं पुरा इलाका प्रदूषण से त्राहि त्राहि कर रहा है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमड़ापाड़ा के द्वारा झूठा आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज करना, के खिलाफ जम कर नारे वजी किया गया तथा कुमार भाग पहाड़िया को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने सहित 16 सुत्री माँग पत्र माननीय राष्ट्रपति,प्रधान मंत्री,गृहमंत्री,राज्यपाल,मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को सौंपा गया। केन्द्रीय संयोजक शिवचरण मालतो,रामकुमार पहाड़िया सलाहकार, युवा शक्ति मरकुस मालतो साहेबगंज, तिमोति मालतो जिला अध्यक्ष साहेबगंज वो अन्य,रामेश्वेर पहाड़िया सलाहकार,सरदार जबड़ा पहाड़िया,सरदार शुकदेव देहरी,शिवलाल देहरी उप प्रमुख,अमर कुमार देहरी, चन्द्ररिका देहरी,आदि के प्रयास से सफल आयोजन हुआ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7ubh