आगामी 09 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे रानीश्वर मसलिया मेगा लिफ्ट परियोजना का शिलान्यास

आज सोमवार को महिषबाथान हटिया परिसर में सोमबार आगामी 09 नवंबर को मुख्यमंत्री के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधायक नलिन सोरेन ने प्रखंड एवं पंचायत समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में केंद्रीय समिति के सदस्य अब्दुस सलमान,भैरव दत्त,प्रखंड अध्यक्ष बाबुजन,सचिव नौशाद शेख,चंडी चक्रबर्ती,बिकास साहा,हामिद अंसारी, शिबू राय,वजीर अंसारी,राशु गोस्वामी, रफीक खान,बख्शीस हुसैन खान,सिद्धार्थ लाहा,अर्जुन मंडल, हामिद अंसारी,प्रदीप घोष एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे|बताते चलें कि आगामी बुधवार को मुरगुणी में रानीश्वर मसलिया मेगा लिफ्ट परियोजना का मुख्यमंत्री के द्बारा शिलान्यास किया जाएगा,बैठक में कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। अवसर पर विधायक श्री सोरेन ने बताया कि प्रखंड के दक्षिण भाग के चार पंचायतों के किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही हैं ।दल के कार्यकर्ताओं को यहां के किसानों को इस परियोजना से होने वाले सिंचाई के लाभ से अवगत कराने पर बल दिया गया|

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bery

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *