देवघर। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार सभी जिला मुख्यालयों में किए जाने वाले हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ प्रदर्शन के तहत कल दिनांक 23 नवंबर 2022 को दिन के 11:00 बजे से स्थानीय शिवलोक परिसर से एक विशाल रैली का आयोजन जिला अध्यक्ष सह विधायक नारायण दास के नेतृत्व में होना सुनिश्चित हुआ है ।इस प्रदर्शन को पूर्णत: सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी देवघर नगर इकाई के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने वार्डों में घूम कर संपर्क कर रहे हैं। साथ ही सभी सम्मानित पदाधिकारियों और समर्थकों से आग्रह कर प्रदर्शन में शामिल होने का आमंत्रण भी दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी निश्चित रूप से आने वाले दिनों में हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने की और पुनः झारखंड को सुशासन की राह पर ले जाने का कार्य करेगी ।उक्त जानकारी