आदिवासी क्रांति सेना ने अध्यक्ष पद से मुकेश टुडू को हटाया

Mukesh RDX TUDU

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका में कुछ दिनों से सनसनी बने आरडीएक्स मुकेश टुडू को संगठन के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। आदिवासी क्रांति सेना नामक संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष मुकेश टुडू पिछले कुछ दिनों से झारखंड की राजनीति में संताल परगना से उभरता हुआ नाम है। उनके संगठन आदिवासी क्रांति सेना भी काफी चर्चा में आ गयी थी। विधान सभा चुनाव 2024 के ठीक पहले आदिवासी क्रांति सेना केन्द्रीय कार्यकारणी सदस्यों की बैठक हुई और यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान केन्द्रीय अध्यक्ष मुकेश आरडीएक्स टुडू को तत्काल अध्यक्ष पद से हटाया गया है। इसमें कारण बताया जा रहा है केन्द्रीय अध्यक्ष के रूप में मुकेश टुडू कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका नहीं निभा पा रहे थे। आदिवासी क्राति सेना के केन्द्रीय महासचिव प्रेम हांसदा ने मुकेश को केन्द्रीय अध्यक्ष पद से हटाने की जानकारी दी है। इस मामले में मुकेश आरडीएक्स टुडू ने बताया कि संगठन के अध्यक्ष पद से उन्हें हटाया गया है कुछ दिनों से संगठन को समय नहीं दे पा रहे है लेकिन आदिवासी क्रांति सेना के सदस्य के रूप में इस संगठन से जुड़े हुए है और काम करते रहेंगे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/q89o