आदिवासी क्रांति सेना ने संताल परगना के युवाओं के साथ किया बैठक

mukesh Rdx _

दुमका। आदिवासी क्रांति सेना की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष मुकेश आरडीएक्स टुडू की अध्यक्षता में दुमका के लुमाई हवेली आयोजित की गइ। जिसमें संगठन की मजबूती एवं विस्तारीकरण पर चर्चा की गई। इस बैठक में संताल परगना के 15 प्रखंड से युवाओं को बुलाया गया था।

केंद्रीय अध्यक्ष मुकेश आरडीएक्स टुडू ने संगठन को मजबूत व विस्तार पर जोर देते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करते हुए अपने साथ जोड़ने का आग्रह क्रांति सेना के सदस्यों से किया। महासचिव प्रेम हांसदा ने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करना होगा। वहीं सीमांत हांसदा ने संचालन करते हुए आग्रह किया कि आदिवासी को जागरूक करना आवश्यक हैं।

केंद्रीय कार्यकारणी सदस्य अमर मरांडी ने कहा कि सिदो मुर्मू, कान्हु मुर्मू ने 1855-56 ई. में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ तीर-धनुष के बल पर लड़ाई लड़कर आदिवासियों को अधिकार दिलाया था लेकिन अब समय बदल गया है अभी कलम की ताकत को जानना होगा इसलिए हमें लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि संविधान, संताल परगना टेंडेंसी एक्ट और ग्राम सभा की शक्ति को जानना होगा।

mukesh Rdx _2

विशाल मरांडी ने कहा कि हमारे पूर्वज ने लड़कर हमें संताल परगना की जमीन जाति के नाम पर दिलाया। उनके संघर्ष व बलिदान को याद करना होगा। उनके दिखाए राहों पर चलकर समाज को मजबूत बनाने के लिए शिक्षा पर जोर देना होगा। साथ ही धरातल पर काम कर लोगों को ज्यादा से ज्यादा अपने साथ जोड़ने जोड़ना होगा। एडविन सोरेन ने कहा कि क्षेत्र में अवैध कार्य तेजी से चल रही है। इन सभी गलत कार्यों को संवैधानिक तरीके से रोकने का प्रयास करें। साथ ही गलत कार्यों का विरोध बिना डरे करें।

मौके पर केंद्रीय कार्यकारणी सदस्य निखिल मुर्मू, शिवशंकर सोरेन, बालकिशोर टुडू, बेनीलाल टुडू, लवकिशोर टुडू, सनीदेवल बेसरा, सनी टुडू, आर्यन हांसदा, मार्टिन किस्कू, चंदू, देवराज, मुन्ना दा, अभय, अरनेश, फ्रांसिस समेत संताल परगना के विभिन्न क्षेत्रों के युवा शामिल रहे। आए थे। इस बैठक का संचालन सीमांत हांसदा ने किया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2ayw