आरटीआई एक्टिविस्ट ने दिया धरना

IMG-20221129-WA0099
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा आरटीआई के तहत जानकारी मांगने पर की जा रही आनाकानी

गोड्डा। आरटीआई एक्टिविस्ट रंजीत कुमार ने मंगलवार को शहीद स्तंभ पर धरना दिया। धरना के उपरांत राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा सूचना अधिकार कानून के तहत मांगी गई जानकारी उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया गया है। आरटीआई एक्टिविस्ट रंजीत कुमार के अनुसार, उन्होंने विभाग से स्वच्छ भारत अभियान एवं अन्य मुद्दों को लेकर जानकारी मांगी थी। आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी का जवाब देने के बदले विभाग ने उनसे 14400 रुपए की मांग की है। विभाग की ओर से प्रेषित पत्र में कहा गया है कि जितनी जानकारी उन्होंने मांगी है उसके लिए करीब 3 माह तक एक लिपिक को प्रतिनियुक्त करना होगा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/35th

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *