उपायुक्त गोड्डा ने किया कृषि गणना वर्ष 2021 -22 के प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत

IMG-20221204-WA0019
गोड्डा। समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में कृषि गणना वर्ष 2021 -22 के प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त गोड्डा जिशान कमर , अपर समाहर्ता गोड्डा स्मिता टोप्पो, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी उमेश प्रसाद अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में उपायुक्त गोड्डा के द्वारा संबोधित करते हुए बताया गया कि कृषि गणना आने वाले समय में कारगर साबित होने वाले हैं।उनके द्वारा कृषि गणना 2021-2022 की प्रथम चरण के डेटा संग्रह /अनुसूचियों को भरने के लिए अनुदेशकों एवं निर्देशों के मार्गदर्शिका का सही तरीके से अध्ययन कर मार्गदर्शिका का अनुपालन करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान सभी को कृषि गणना 2021-22 के तहत भारत सरकार के आधिकारिक कृषि वेबसाइट एवं वेब एप्लीकेशन के माध्यम से किए जाने वाले कार्य को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारियां प्रदान की गई। अपर समाहर्ता गोड्डा  स्मिता टोप्पो के द्वारा उपस्थित सभी अंचल अधिकारियों एवं राजस्व निरीक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारियों को ध्यानपूर्वक सुनने एवं अपनी सभी प्रकार की दुविधाओं को दूर कर लेने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर यथा जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, मैनेजर आईटी, बिजनेस एनालिस्ट को प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को डेमो एप्लीकेशन के माध्यम से स्वयं से जानकारियां अंकित करने सहित अन्य कार्य करने हेतु जानकारी देने का निर्देश दिया गया।
जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी गोड्डा के द्वारा सभी को यूजर आईडी क्रिएशन, अंचलाधिकारी, सुपरवाइजर व राजस्व उप निरीक्षकों द्वारा उनके क्षेत्र के प्रत्येक गांव में कृषि गणना हेतु संबंधित वेबसाइट अथवा एंड्राइड एप्लीकेशन पर अंकित किए जाने वाले जानकारियों की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान अंचलाधिकारी पथरगामा संतोष बैठा ने बताया की प्रथम चरण में किसानों का स्वामित्व/परिचालन जोतों की संख्या और क्षेत्र पर डाटा एकत्रित करने हेतु विशेष रूप से बताया गया। प्रथम चरण में किसानों का आकार वर्ग, सामाजिक समूह, जोत का प्रकार, लिंग, किराएदारी, स्वामित्व, पट्टे पर या अन्य संचालित के संबंध में एप पर एंट्री करने हेतु बताया गया।
मौके पर संबंधित अंचलों के अंचलाधिकारी ,अंचल निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक व डीपीएमयू गोड्डा रूपम भारती ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/cmxi

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *