उपायुक्त ने किया जिला साख समिति की समीक्षा बैठक की

IMG-20221207-WA0018
वार्षिक ऋण योजना में लक्ष्य अनुरूप सभी बैंक करें प्रदर्शन: उपायुक्त

पाकुड़।  मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त वरूण रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साख समिति (डीएलसीसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक हुई। उपायुक्त वरूण रंजन ने क्रमवार वार्षिक ऋण योजना 2022 – 2023 की उपलब्धि की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न बैंकों के समन्वयकों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। लक्ष्य के अनुरूप प्रदेर्शन नहीं करने वाले बैंकों को एलडीएम को चिन्हित करने को कहा।जिले में संचालित विभिन्न बैंकों का साख अनुपात (क्रेडिट रेसियो) संतोषजनक नहीं होने पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, इंडियन बैंक आदि को अविलंब प्रदर्शन में सुधार लाने को कहा। उन्होंने अगले तिमाही तक लक्ष्य अनुरूप प्रदर्शन प्राप्त करने को कहा। बैंकों को लंबित आवेदन को गुणवत्ता के आधार पर निष्पादन करने का कहा। विभिन्न योजनाओं के तहत जिन ऋणों को स्वीकृत किया गया है उनके लाभुकों को ऋण की राशि उपलब्ध कराने को कहा। जिला विकास प्रबन्धक, नाबार्ड, पाकुड़ नेयाज इशरत ने बताया कि 2023-24 के लिए पीएलपी द्वारा प्राथमिक क्षेत्र के लिए 79621.04 लाख रुपये का ऋण प्रवाह का आंकलन पाकुड़ जिले के लिए किया गया है। उसमें मुख्य रूप से फसल उत्पादन, रखरखाव एवं विपणन के लिए 25914.85 लाख, कृषि एवं अन्य गतिविधियों के लिए सावधि ऋण 18106.46 लाख, एमएसएमई के लिए 29165.63 लाख एवं अन्य प्राथमिकता क्षेत्र मे 6434.10 लाख किया गया है। इस प्रकार पाकुड़ जिले का कुल ऋण सम्भावना 79621.04 लाख अगले वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए तैयार किया गया है। इसके साथ ही मत्स्य गतिविधि को बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के लिए एक बैंकिंग योजना नाबार्ड द्वारा तैयार किया गया है। उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मनोज कुमार को भी इसकी नियमित अपने स्तर से बैठक करने एवं प्रगति की मानीटरिंग करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा कर जरूरी दिशा – निर्देश दिया। 

बुकलेट का विमोचन

 बैठक में उपायुक्त द्वारा नाबार्ड के जिला ऋण प्लान (पीएलपी 2023-24) और मत्स्य बैंकिंग प्लान नामक दो बुकलेट का विमोचन किया गया। मौके पर आरबीआई एलडीओ नलिन प्रियदर्शी, जिला पशुपालन पदाधिकारी के.के भारती एवं विभिन्न बैंक के अधिकारी उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nhn7

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *