पेंशन, आवास, राशन कार्ड के साथ सरकार द्वारा मिल रही विभिन्न योजनाओं के लाभ की जानकारी से अवगत हुए उपायुक्त
देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री ने शहरी क्षेत्र स्तिथ (वार्ड नंम्बर 02) मालोडीह बस्ती का भ्रमण कर असहाय, दिव्यांग, रिक्शावाले व जरुरतमंदो के बीच कम्बल का वितरण किया। इस दौरान उपायुक्त ने लोगों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा ठंड के प्रति लोगों को सचेत कर ठंढ से बचने की सलाह दी। साथ ही किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जाकर इलाज करवाने की सलाह दी।
इसके अलावे कंबल वितरण के क्रम में उपायुक्त श्री भजंत्री ने बस्ती में रह रहे लोगों से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशनकार्ड के मिल रहे लाभ से अवगत हुए। साथ मौके पर उपस्थित बुजुर्ग व्यक्ति को पेंशन न मिलने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ते हुए उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराने का निर्देश दिया। आगे लोगों से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने ठंड से बचाव के अलावा साफ-सफाई के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि वर्तमान में साफ-सफाई ख्याल रखते हुए खूद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखने की बात कही।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5tbd