ऊर्जा मित्रों ने सात माह का मानदेय नही मिलने पर दिया धरना

पाकुड़।  महेशपुर प्रखण्ड में बिजली विभाग कंपनी के प्रशाखा कार्यालय परिसर में शुक्रवार को 7 माह से वेतन नहीं मिलने को लेकर ऊर्जा मित्रों ने कंपनी का विरोध जताया। वहीं ऊर्जा मित्र पाकुड़ दिवाकर मिश्रा सहित अन्य ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में लगभग सैकड़ों ऊर्जा मित्र कार्यरत है। पिछले 7 महीने से मानदेय नहीं दिया गया है। साथ ही 14 महीने का पीएफईएसआई बकाया है। मानदेय भुगतान को लेकर कई बार कंपनी के अधिकारियों से बात की गई। लेकिन हमेशा टालमटोल रवैया अपनाया जाता है। उर्जा मित्रों ने कहा कि सात महीने का मानदेय और 14 महीनों से पीएफईएसआई बकाया हैं। उसे जल्द से जल्द भुगतान करने की बात कही।है। ऊर्जा मित्रों ने कहा कि मानदेय मांगने पर कंपनी भाइबो प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा बताया जाता है कि ऊर्जा मित्र का आईडी बंद करते हुए कार्य से हटा दिया जाएगा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/f4fa

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *