एबीवीपी ने आदिवासी छात्रा से छेड़छाड़ के विरोध में किया प्रदर्शन

ABVP 01
ABVP 02

दुमका: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) दुमका इकाई ने सोमवार को ए.एन. कॉलेज और सिद्धो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू) परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। परिषद ने कॉलेज में एक आदिवासी छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा कथित छेड़छाड़ की घटना को शर्मनाक बताते हुए दोषी शिक्षक को तुरंत पद से हटाने और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

जिला संयोजक अभिषेक गुप्ता ने कहा कि कॉलेज परिसर में ऐसी घटना छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि आरोपी शिक्षक नीरज प्रसाद द्वारा की गई यह हरकत बर्दाश्त के बाहर है और विश्वविद्यालय प्रशासन को इस पर तुरंत सख्त कदम उठाना चाहिए।

एबीवीपी ने कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने और आरोपी शिक्षक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही परिषद ने कॉलेज परिसर के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में CCTV कैमरे लगाने की भी मांग रखी ताकि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

नगर सह-मंत्री विशाल गुप्ता ने कहा कि आदिवासी छात्राओं और महिलाओं की गरिमा व सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। दोषी को सजा दिलाने के लिए परिषद हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

इस दौरान विभाग संगठन मंत्री हिमांशु दुबे, नगर सह-मंत्री अमन साहब, विवेक धर, नगर खेल प्रमुख आदित्य जोशी, सोशल मीडिया प्रमुख राज केसरी, नगर कार्यकारिणी सदस्य शिवम कुमार, अनूप दत्त, पीयूष शर्मा, मनीष मंडल और आनंद कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो एबीवीपी बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/72w8

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *