एसकेएमयूः मनोविज्ञान विभाग ने यूजी एवं पीजी सिलेबस किया अप टू डेट

Vinod sharma

     दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में ‘‘बोर्ड ऑफ़ स्टडीज’’ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विषय विशेषज्ञ के रुप में तिलका मांझी विश्वविद्यालय भागलपुर के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ निरंजन प्रसाद यादव विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

     स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के सभी यूनिटों का बारीकी से सारगर्भित तौर पर विषय की सार्थकता को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के दिशा निर्देश में आवश्यक बदलाव किया गया। वर्तमान समय में विषय की महत्ता को देखते हुए कंटेंट में आवश्यक मोडिफिकेशन किया गया। सिलेबस को रुचिकर, ज्ञानवर्धक, व्यवहारिक व रोजगारोन्मुखी बनाने का भरसक प्रयास किया गया।

       इलेक्टिव पेपर हेल्थ साइकोलॉजी को बहुत सरल, उपयोगी व व्यवहारिक बनाने का प्रयास किया गया जहां दूसरे विषयों के विद्यार्थी मनोविज्ञान में रुचि बढ़ाने के साथ कॅरियर भी बना सकते है। इलेक्टिव पेपर के रुप में फोरेंसिक साइकोलॉजी, कम्युनिटी साइकोलॉजी, क्रिमिनल साइकोलॉजी, योगा एंड मेंटल हेल्थ, साइकोलॉजिकल काउंसलिंग, पॉजिटिव एंड साइबर साइकोलॉजी जैसे विषयों से विद्यार्थी एकेडमिक लाभ उठा सकते है। इस बैठक में साहेबगंज कॉलेज के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ अनूप साह, स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग के डॉ स्वतंत्र कुमार सिंह, संताल परगना कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ कलानंद ठाकुर व रिसर्च स्कॉलर दशरथ महतो ने आवश्यक सलाह दी है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/661d