पाकुड़। पाकुड़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल द्वारा गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में क्राइम मीटिंग की बैठक की गई। बैठक में पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, हिरणपुर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, लिट़्टीपाड़ा थाना प्रभारी संतोष कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी मिंटू भारती, मालपहाड़ी थाना प्रभारी आशीष कुमार एवं महिला थाना प्रभारी प्रीति कुमारी उपस्थित थे। बैठक में एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने सभी थाना प्रभारियों को बारी-बारी से लंबित कांडों की युडी केस से संबंधित लंबित कांडों पूर्व से तथा विगत माह तक के सभी प्रकार के लंबित प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा करने के पश्चात अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने का सख्त निर्देश दिया। गोष्ठी में फरार आरोपियों की सूची सत्यापन करने के पश्चात वारंटीओं की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया। वही उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष के अंतिम पर्व क्रिसमस एवं आगामी नव वर्ष 2023 को लेकर पिकनिक स्थलों को चिन्हित कर निगरानी रखने को कहा गया।