देशहित और लोकहित के लिए सदा तत्पर रहती है सोनिया- हरिमोहन
ऊपर से नीचे स्तर तक परिवर्तन का जल्द दिखेगा सकारात्मक परिणाम
जामताड़ा। जामताड़ा में कांग्रेस पार्टी की सुप्रीमो सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया। उनका जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन पर जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल लिया और फलदान किया। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के 76 वें जन्मदिन पर कई कार्यक्रम किए। सदर अस्पताल में जहां मरीजों के बीच फल मिठाई और अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया वहीं शहर में असहाय और गरीब लोगों के बीच भी आवश्यक वस्तुओं का वितरण का कार्य किया गया। निजी क्लीनिकों में भी मरीजों की सहायता की गई। इसके अलावा स्टेशन चौक पर रिक्शा चालकों के बीच भी फल वितरित किया गया।
इस उपलक्ष्य पर जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के चेयर पर्सन आदरणीय सोनिया गांधी का 76 वां जन्मदिवस के शुभ अवसर पर गरीब, असहाय, बीमार , लाचार लोगों के बीच मदद पहुंचा कर जन्म दिन मनाया गया। उनकी लंबी आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। श्री मिश्रा ने कहा कि सोनिया जी सदैव देशहित और गरीबों के उत्थान को ले प्रयासरत रहती है। इसलिए हम सबों ने भी गरीबों की मदद कर उनका जन्मदिन मनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन ऊपर से नीचे तक हो रहा है। जिसका सकारात्मक परिणाम जल्द ही दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करती रही है और आगे भी करती रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नंदकिशोर सिंह, कराली चरण सर्खेल, मुस्तफा अंसारी, जामताड़ा प्रखंड अध्यक्ष असलम अंसारी, बिमल कुमार भैया, गोविंद महतो, मुबारक अंसारी, मिराज अंसारी, गौतम सिंह, सूरज आदि कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1957