क्षेत्र के समग्र विकास के लिए दृढ़ संकल्पित: कृषि मंत्री

IMG-20221212-WA0006
क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए हरसंभव प्रयासरत: बादल पत्रलेख

जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र में कृषि मंत्री ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास

बासुकीनाथ। क्षेत्र के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हूं। क्षेत्र का समग्र विकास ही मेरी एकमात्र प्राथमिकता है, उपरोक्त बातें सूबे के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के मंत्री सह स्थानीय विधायक बादल पत्रलेख ने रविवार को जरमुंडी प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय सुखजोरा (नोनीहाट) में विद्यालय के चाहरदीवारी निर्माण कार्य के शिलान्यास के अवसर पर कही। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में प्रखंड मुख्यालय से लेकर पंचायत मुख्यालय, गांव-कस्बे एवं टोले तक में विकास का कार्य हुआ है। वे क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयासरत हैं। इस दौरान कृषि मंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं के निदान को लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान कृषि मंत्री ने जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कन्या उच्च विद्यालय सुखजोरा (नोनीहाट) में 24.17 लाख की लागत से चहारदीवारी निर्माण कार्य, बनवारा पंचायत के परिपा गांव में आरईओ रोड से बजरंगबली मंदिर तक 1100 फीट पीसीसी पथ निर्माण कार्य जिसकी लागत , झनकपुर पंचायत में कटहरा पीडब्ल्यूडी रोड से झनकपुर उच्च विद्यालय तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य भाग-एक जिसकी लागत 24.18 लाख, कटहरा पीडब्ल्यूडी रोड से झनकपुर उच्च विद्यालय तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य भाग- दो जिसकी लागत 10.16 लाख है उपरोक्त कार्यों का शिलान्यास राज्य के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री सह विधायक जरमुंडी बादल पत्रलेख के द्वारा किया गया। इस दौरान पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह, महासचिव अरविंद कुमार यादव, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सत्यनारायण यादव, अभय सिंह, जिप प्रतिनिधि पार्वती देवी, जयकांत मंडल, सौरव यादव, पार्टी के महामंत्री प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष विजय यादव, रोहित साह, मुकेश यादव, पप्पू दर्वे, प्रदेश डेलीगेट मेंबर सह जिप प्रतिनिधि अनुज कुमार कुशवाहा, भालकी मुखिया राजमुनि देवी, सुबोध कुमार पंडा उर्फ पिंकू पंडा, कुंदन कुमार पत्रलेख, कांग्रेस के बासुकीनाथ नगर अध्यक्ष रोहित रंजन, बाबई सोरेन, देवव्रत मंडल, प्रेमकांत यादव, अरुण शर्मा, छोटका मरांडी, ओमप्रकाश मिर्धा सहित कांग्रेस, झामुमो और राजद के नेता कार्यकर्ता, टीम बादल के सदस्य एवं भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jajk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *