देवघर। शुक्रवार को 16 दिसंबर को देवघर में महागठबंधन की झारखंड सरकार के खतियानी जोहार यात्रा को सफल बनाने को लेकर महागठबंधन के सभी घटक दलों की एक संयुक्त विशेष बैठक कांग्रेस कार्यालय में आहूत की गई। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो.उदय प्रकाश,झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा और राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष प्रो. फणीभूषण यादव के साथ मुख्य रुप से पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता सुरेश पासवान एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता-सह-जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष मुन्नम संजय ने भाग लिया। इस बैठक में मुख्य रूप से खतियानी जोहार यात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई तथा कार्यक्रम को सफल एवं अभूतपूर्व बनाने के लिए आपस में गहन मंत्रणा किया ।
जैसा कि अबतक जो जानकरी मिली है,उस अनुसार मुख्यमंत्री का 15 दिसंबर को ही गोड्डा के कार्यक्रम के पश्चात देवघर आगमन होगा। देवघर जिला के सीमा पर ही उनका महागठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा। सर्व प्रथम जमुनिया में वीर सिद्धु कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। तत्पश्चात रास्ते में मोहनपुर हाट पर स्थानीय लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्त्ताओं,महिला संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री के यात्रा में पुष्प वर्षा की जाएगी। इसके बाद चौपा मोड़ पर डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण की जाएगी। तदुपरांत देवघर आने के क्रम में विभिन्न जगहों पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। उसी दिन को ही सर्किट हाउस में महागठबंधनन के घटक दलों के साथियों के साथ संवाद करेंगें। पुनः16 दिसंबर को प्रातःकाल बाबा वैद्यनाथ की पूजा अर्चना भी करेंगें। दोपहर 12:00 से निर्धारित आर मित्रा मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगें।
कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता काफी जोर शोर से तैयारियां कर रहे हैं। जन-संपर्क के साथ हर जगह झंडा,बैनर और होर्डिंग से सजाया जा रहा है। बैठक पूर्व आर मित्रा मैदान में तैयारी का भी मुआयना किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया । जोहार यात्रा में जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर से भारी संख्या में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता, समर्थक एवं आमजन झंडा बैनर एवं गाजे बाजे के साथ भारी संख्या शिरकत करेंगें। हेमंत सरकार के प्रति आम लोगों में पहली बार विश्वास जगी है। लोगों के हित में सरकार द्वारा अनेकों कार्य का यह प्रतिफल है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bbd5