खेलो झारखंड- 2022 के जिलास्तरीय प्रतियोगिता में जरमुंडी के खिलाड़ियों का दबदबा

जरमुंडी प्रखंड ने कुल 10 गोल्ड, नौ रजत और सात कांस्य पदक जीत

जरमुंडी प्रखंड में प्रतिभावान खिलाड़ी की कमी नहीं, अकेले ढेना सोरेन ने जीते तीन गोल्ड

बासुकीनाथ। कहते हैं गुदड़ी में भी लाल छुपे होते हैं। उपराजधानी दुमका जिले में स्थित जरमुंडी प्रखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरमुंडी प्रखंड के गरीब छात्र-छात्राओं को जब मौका मिला तो झारखंड खेलो 2022 के तहत आयोजित जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में नौनिहालों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर ही दम लिया। जरमुंडी प्रखंड के बच्चों ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जरमुंडी प्रखंड ने कुल 10 गोल्ड, नौ रजत और सात कांस्य पदक जीते।इस प्रकार पदक तालिका में जरमुंडी ने कुल 26 पदक जीतकर अपना परचम लहराया। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में 09 से 12 वर्ग में निबता कुमारी ने गोला फेंक में गोल्ड जीता। षष्ठ से अष्टम वर्ग में ढेना सोरेन ने लौंग जम्प, भाला फेंक व 400 मी दौड़ में अकेले ढेना सोरेन ने कुल तीन स्वर्ण पदक जीते। कक्षा षष्ठ से अष्टम वर्ग में पूनम कुमारी ने गोल्ड जीता। वहीं 42 किलो से 55 किलो वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में दीवान हांसदा ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं 9-12 वर्ग की लड़कियों के लिए 4×100 तथा 4 ×400 के रिले दौड़ में मीना मरांडी प्रिया कुमारी बेबी कुमारी एवं चांदनी कुमारी ने कुल दो स्वर्ण पदक जीता। जबकि 09-12 वर्ग में 200 मीटर की दौड़ मालती मरांडी ने स्वर्ण पदक जीता। इस श्रेणी में डिस्क थ्रो प्रतियोगिता में शिवराम मुर्मू व सरिता बास्की ने रजत पदक जीता। बॉलीवॉल प्रतियोगिता में प्लस-टू हरिपुर के छात्रों ने रजत, कुश्ती में 45-50 किलो वर्ग में पार्वती, 42-55 किलो वर्ग में दशरथ मुर्मू एवं 60-70 किलो वर्ग में दीपनाथ कुमार ने रजत पदक हासिल। कराटे में षष्ट-अष्टम वर्ग में सोनिया कुमारी रजत पदक जीता। वही कांस्य पदक जीतने वालों में क्रमशः कराटे में दीवान हांसदा, कुश्ती में जगदीश और मुन्नी कुमारी ने कांस्य जीता।जबकि डिस्क थ्रो में सोनिया कुमारी तथा कबड्डी में 9 से 12 वर्ग में लड़कियों ने रजत पदक हासिल किया।

 मध्य विद्यालय घोरमारा के छात्र ढेना सोरेन ने तीन गोल्ड लेकर लहराया परचम

 झारखंड खेलो 2022 के तहत जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ने बुधवार को जरमुंडी प्रखंड के घोरमारा मध्य विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र ढेना सोरेन ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरकर सबको अचंभित कर दिया। ढेना ने खेल में जो कारनामा कर दिखाया है वह इस मेधावी छात्र को बाकियों से अलग कर एथलेटिक्स के भावी खिलाड़ी के रूप में चिन्हित करता है। ढेना सोरेन 6 से 8 बालक वर्ग मेंअपने नाम तीन गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो में और लंबी कूद में और 400 मीटर दौड़ में उसने जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ढेना ने खेलो झारखंड प्रतियोगिता में अपनी स्पर्धा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके लिए बीआरसी परिवार जरमुंडी एवं मध्य विद्यालय घोरमारा के प्रधानाध्यापक नंद सिंह व विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य ढेना की प्रतिभा के मुरीद बन गए हैं। जरमुंडी के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मोहम्मद जमालुद्दीन, प्रखंड नोडल खेल पदाधिकारी लक्ष्मण राउत एवं शारीरिक शिक्षक हितेश कुमार, सुमन कुमार, मोइन अंसारी, मलय कुमार सहित प्रखंड के सभी शिक्षकों ने ढैना सोरेन को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं और उज्जवल भविष्य की कामना की। बता दें कि जिला में 9 से 12 वर्ष के छात्र छात्रा जो गोल्ड मेडल प्राप्त किए हैं वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन में राज्य स्तरीय खेलकूद में करेंगे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wxbd

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *