दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम रामगढ़ थाना क्षेत्र के भंडारो गांव के पास दो बाइक की भिड़ंत में घायल बाइक सवार युवक की मौत इलाज के दौरान फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गयी।
अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मृतक रमेश चौधरी जरमुंडी थाना क्षेत्र के सुख जोड़ा गांव का रहनेवाला था।
परिजनों ने बताया कि वह अपने साथी सुनील हेम्ब्रम के साथ बारापलासी गांव से बाइक लेकर घर लौट रहा था. भंडारो गांव के पास दो बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार चार लोग जख्मी हो गये थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर रामगढ़ पुलिस की मदद से घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था.
घायलों में बोंसी थाना क्षेत्र के तिलियापुरा गांव के भवेश कुमार यादव और इंद्रदेव यादव वहीं दूसरे बाइक पर जरमुंडी थाना क्षेत्र के सुखजोड़ा गांव के रमेश चौधरी और रामगढ़ थाना क्षेत्र के सहेजना गांव सुनील हेम्ब्रम शामिल थे.