जरमुंडी के पहाड़िया बहुल गांव में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

IMG-20221209-WA0009
बीडीओ ने ग्रामीणों एवं युवाओं को निर्वाचन के महत्व से अवगत कराया

बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड के पहाड़िया बहुल घोरटोपी गांव के ग्रामीणों के बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छूटे हुए योग्य आवेदकों का ऑन स्पॉट कुल 12 लोगों का प्रपत्र छह भरा गया। इस मौके पर बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू ने घोरटोपी गांव के मतदाताओं को मतदान का महत्व बताते हुए लोभ, लालच व स्वार्थ से परे होकर स्वविवेक से निर्णय लेते हुए राष्ट्रहित में अपने मत का प्रयोग करने की बात कही। इस मौके पर बीडीओ ने ग्रामीणों को इलेक्शन ऐप, वीएचएल, गरुड़, एनवीएसपी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान को आधार सीडिंग कराने को लेकर भी मतदाताओं को जागरूक किया गया। मतदाता सूची के नाम में सुधार करना व जोड़ना एवं आधार कार्ड को वोटर कार्ड से लिंक करने को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाया गया। जरमुंडी बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू के निर्देश पर पर्यवेक्षक रवि कुमार ने ग्रामीणों एवं युवाओं को निर्वाचन के महत्व से अवगत कराया। पर्यवेक्षक रवि कुमार ने सभी प्रकार के इलेक्शन एप्प के बारे में विस्तार पूर्वक ग्रामीणों को जानकारी दी। इसमें प्रपत्र-छह, सात एवं आठ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। वोटर को निर्वाचन की बारीकियों से अवगत कराया गया। इस मौके पर बीएलओ कविता देवी, सीमा देवी, बीएसओ व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mvh4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *