रांची। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से भारतीय जनता युवा मोर्चा, झारखण्ड प्रदेश का एक शिष्टमंडल प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के नेतृत्व में भेंट कर राज्य में आयोजित जेएसएससी पीटीआइ परीक्षा में अनियमितता की ओर ध्यान आकृष्ट कराने के लिये मिला। इस शिष्टमंडल ने परीक्षा में हुई गड़बड़ी को देखते हुए जांच करवाने की मांग रखी है। ब्लैक लिस्टेड संस्थानों द्वारा परीक्षा करवाने वाले पांच सेंटर से लगभग 70 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण होते हैं तो यह अपने आप में संदेह का सबसे बड़ा कारण हैं। 12 जून को इन संस्थाओं को ब्लैकलिस्टेड किया जाता है और 16 जून को इन्ही संस्थाओं से परिणाम मांगा जाता है। तो यह पूरे तरीके से जांच का विषय बन जाता है। प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को इस परीक्षा में हुई गड़बड़ी से जुड़े हुए साक्ष्य को भी देने का काम किया और इसकी जांच कराने हेतु बात कही, प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा , राँची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह और पीजीटी अभयर्थी स्वेता प्रधान जी शामिल रहे।