जामा प्रखंड के सरसाबाद पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण हेम्बरम ने अपने सहयोगियों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान सचिव सह मुखिया कमीशन सोरेन, महिला कार्यकर्ता सविता सोरेन, सबीना मुर्मू, शकुंतला देवी, मीरा देवी और मार्शीला हेम्बरम भी मौजूद रहीं।
जनसंपर्क के दौरान झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विशेष रूप से 18 से 49 वर्ष की महिलाओं को मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का लाभ उठाने के लिए अपील की गई। इस योजना के तहत महिलाओं को विभिन्न लाभ दिए जा रहे हैं, जिसे लेकर लोगों को जागरूक किया गया।