डायट में ट्राइबल डे पर फोक डांस प्रतियोगिता

12_dayat

दुमका। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डायट ,दुमका में ट्राइबल डे के अवसर पर फोक डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के  वर्ग 6 से वर्ग 8 के 95 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर  प्रभारी प्राचार्य डायट मधुश्री कुमारी निर्णायक मंडल के सदस्यों एवं डायट संकाय सदस्यों ने सम्मिलित रूप से किया।

निर्णायक मंडल में दुमका जिला कला संस्कृति प्रकोष्ठ के शिशिर कुमार घोष, संथाली गीतकार बबीता मुर्मू एवं मार्ग्रेट हासदा सम्मिलित थे। पुरस्कार वितरण समारोह में बोलते हुए  मधुश्री कुमारी ने कहा की प्रतियोगिता का उद्देश्य जनजातीय संस्कृति  को बढ़ावा देना है । मंच संचालन , स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश  डायट संकाय सदस्य प्रियंकर परमेश द्वारा किया गया।

 प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गोपीकांदर की टीम ने प्रथम स्थान ,मुख्यमंत्री उत्कृष्ट प्लस टू बालिका विद्यालय दुमका ने द्वितीय स्थान तथा मारवाड़ी बालिका मध्य विद्यालय दुमका की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र तथा सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागी प्रमाण पत्र दिया गया।

कार्यक्रम में डायट संकाय सदस्य श्रीमती सुषमा हासदा, रेखा साव, किशोर कुमार मंडल एवं लिपिक संतोष कुमार तथा सनातन टुडू की  उल्लेखनीय भूमिका रही।


The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/tuf7

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *