दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका का एक सड़क दुमका से हंसडीहा के बीच में एक भी थाना मुख्य सड़क पर नहीं पडता है दुमका से नोनीहाट की दूसरी लगभग 27 किलोमीटर है और उसके बाद नोनीहाट से हंसडीहा तक की दूरी के लिये भी सड़क से सटे हुए एक भी थाना नहीं है। दुमका सासंद ने इस मामले में नया चुनावी दांव खेला है। दुमका सांसद सुनील सोरेन ने झारखंड के डीजीपी को पत्र लिखकर नोनीहाट में नया थाना स्थापित करने की मांग रखी है सांसद ने डीजीपी के नाम लिखे पत्र में लिखा है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान सासंद सुनील सोरेन को कई बार लोगों ने दुमका जिला के जरमुंडी प्रखंड के नोनीहाट में थाना स्थापित करने के लिए ज्ञापन दिया था। दरअसल दुमका जिला के नोनीहाट में तीन प्रखंड सरैयाहाट-रामगढ़ और जरमुंडी के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। भागलपुर-बासुकीनाथ कांवरिया पथ में नोनीहाट स्थित है , जहां सावन माह सहित सालों भर कांवरियों का आना-जाना लगा रहता है। खास बात यह भी है कि दुमका से हंसडीहा जिसकी दूरी लगभग 40 किलोमीटर है ,उस बीच एक भी थाना नहीं है। हाल के दिनों में नोनीहाट और अगल-बगल के इलाकों में आपराधिक गतिविधियां भी बढ़ी है। अगर व्यवसायिक दृष्टिकोण की बात करें तो नोनीहाट में कृषि उत्पादित सामानों की उपज और बिक्री भी बड़े पैमाने पर होती है। वैसे लोगों को भी सुरक्षा की आवश्यकता है। ऐसे में यह आग्रह है कि दुमका जिले के नोनीहाट में नया थाना स्थापित करने की दिशा में आवश्यक कारवाई की जाए।
डीजीपी को नोनीहाट में थाना बनाने के लिये सासंद सुनील ने लिखा पत्र
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ndti