डीलर द्वारा कम अनाज देने के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर डीलर के विरुद्ध कार्रवाई मांग की

IMG-20221129-WA0014
पाकुड़।  लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के जोरडीह पंचायत के सोनाजोड़ी, बड़ाकुटलो एवं नावाडीह गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को डीलर द्वारा कम अनाज देने के विरोध में घरमपुर सिमलोंग मुख्य सड़क चटकम के समीप सड़क जाम कर डीलर पर करवाई की मांग कर रहे थे। सड़क जाम दोपहर एक बजे से दो बजे तक रहा। ग्रामीण परमेश्वर मड़ैया ने बताया डीलर धर्मा पहड़िया द्वारा पिछले दो माह से साढ़े चार किलो की दर से प्रति व्यक्ति चावल दिया जा रहा था। डीलर से इसका विरोध करने पर भी लाभुकों को पूरा अनाज नही दिया जा रहा है। कम अनाज दिए जाने का विरोध करने पर राशन डीलर द्वारा धमकी दिया जाता है। ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर राशन डीलर पर करवाई की मांग कर रहे थे। सड़क जाम का सूचना मिलते ही एमओ पद्म किशोर महतो जाम स्थल पर पहुंच ग्रामीणों को डीलर के विरुद्ध करवाई एवं निर्धारित मात्रा में राशन का वितरण के आश्वासन के बाद लगभग एक घंटे बाद ग्रामीणों ने सड़क को जाम से मुक्त किया। एमओ ने बताया डीलर से स्पष्टीकरण पूछा गया है। जांच के उपरांत करवाई किया जाएगा। वही इस दौरान सड़क जाम के कारण के सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें गई थी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/uftm

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *