संताल परगना कॉलेज, दुमका के मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष सह मानसिक स्वास्थ्य परामर्श केन्द्र के निदेशक डॉ. विनोद कुमार शर्मा को “एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें पटना स्थित एजुकेशनल डेवलपमेंट काउंसिल (ईडीसी), पटना और फातिमा डिग्री कॉलेज, गनपुरा, पटना के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फेंस में प्रदान किया गया।
सम्मान के साथ बधाई
कॉन्फेंस में उनके योगदान के लिए यह विशेष सम्मान दिया गया। संताल परगना कॉलेज के प्राचार्य डॉ. खिरोधर प्रसाद यादव ने इस उपलब्धि पर डॉ. विनोद कुमार शर्मा को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा शिक्षकों में डॉ. शंभु कुमार सिंह, डॉ. कुमार पीयूष, डॉ. रवि शंकर कुमार, डॉ. सौरभ कुमार आदि ने भी उन्हें बधाई दी।
अंतरराष्ट्रीय कॉन्फेंस का विषय
यह अंतरराष्ट्रीय कॉन्फेंस “सस्टेनेबल डेवलेपमेंट: इश्यूज एंड चैलेंजेज” विषय पर केंद्रित था। यह दो दिवसीय कार्यक्रम 07 और 08 दिसंबर 2024 को आयोजित किया गया।
कॉन्फेंस में देश-विदेश से कई विद्वानों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान के छात्र मिथलेश मुर्मू, सुदीप्ता हेंब्रम और पूजा मुर्मू ने भी इसमें सक्रिय भागीदारी की। छात्रों ने पेपर ओरल और पोस्ट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस कार्यक्रम में डॉ. विनोद कुमार शर्मा के योगदान और सम्मान से यह स्पष्ट होता है कि उनके प्रयास और शिक्षकीय कार्य ने अकादमिक जगत में अहम योगदान दिया है। इस उपलब्धि ने कॉलेज समुदाय में भी एक सकारात्मक संदेश दिया है।