जामा चौक के पास स्थित यात्री शेड के पास मंगलवार को एक विक्षिप्त उम्र 42 वर्ष की भीषण ठंढ में मौत हो गयी। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजीत कुमार मौके पर पहुंचे।
उन्होंने थाना स्टाफ की मदद से शव को खुद उठाकर गाड़ी में डाला। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। बीते कई महीनों से जामा चौक पर रह रहा था एवं मांगकर खाकर जीवन यापन कर रहा था।
शायद बीती रात को भीषण ठंढ में इसकी मौत हो गयी है। पुलिस शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराने भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के उपरांत तीन दिन तक शव को शीत गृह में रखा जायेगा ताकि उसकी पहचान किया जा सके