दिनदहाड़े दुमका में महिला के गले से सोने की चैन छिनतई

04 Dec 2024 _Bike crime

झारखंड की उपराजधानी दुमका के नगर थाना क्षेत्र के बगानपाड़ा में एक महिला के साथ सोने के चौन की छिनतई की घटना हुई है। जानकारी के अनुसार बगानपाड़ा निवासी अनीता नाथ सबेरे 11ः30 बजे दुमका के टीन बाजार सब्जी लेने गई थी। 

सब्जी लेकर जब वापस लौट रही थी तो उनके घर के पास ही बाइक सवार दो अपराधियों ने उनके गले से झपट्टा मारकर सोने की चौन छिन ली और तेज रफ्तार से वहां से फरार हो गये। 

चूकि घटना दिनदहाड़े हुई इसलिए आस-पास के लोगों ने बाइक सवार का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गली कूचा होते हुए बाइक सवार अपराधी फरार होने में सफल रहे। 

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नगर थाना दुमका को दी। सूचना मिलते ही नगर थाना के एसआइ बाजो रजक घटना स्थल पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लेते हुए जानकारी ली। 

पुलिस आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरा के फूटेज को खंगाल कर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है समाचार लिखे जाने तक अपराधियों का सुराग नहीं मिल पाया था।

पीड़ित महिला ने बताया कि वह सब्जी लेने सब्जी मंडी गई थी बाइक सवार दो युवक उसपर नजर बनाकर रखे थे लौटने के दौरान घर के सामने बाइक सवार युवको ने घटना को अंजाम दे दिया। जब तक उनको कुछ समझ आता तक तक अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।

 उन्होंने बताया कि लगभग 12 भर सोने का चैन था जिसका अनुमानित कीमत लगभग 90 हजार रूपया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/zonj