दुमका: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

ABVB (1)

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की दुमका नगर इकाई ने कॉलेज मंत्री अभिषेक पाल के नेतृत्व में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य कारण राज्य में उत्पाद सिपाही की दौड़ में हुई 11 विद्यार्थियों की मृत्यु को बताया गया, जिसे ABVP ने राज्य सरकार की विफलता और खराब प्रणाली का परिणाम बताया है।

कॉलेज अध्यक्ष अमन कुमार साह ने कहा कि झारखंड सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि उत्पाद सिपाही चयन प्रक्रिया में सुधार की आवश्यकता है। अमन कुमार ने कहा कि यदि चयन प्रक्रिया में कुछ विद्यार्थियों की दौड़ और कुछ का परीक्षा अलग-अलग कराया जाए, तो भीड़ को नियंत्रित किया जा सकता है और दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

ABVP ने इस मुद्दे पर सरकार से मांग की है कि जहां-जहां दौड़ हो रही है, वहां उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने मेडिकल सुविधा, पानी, एंबुलेंस, और मेडिकल कैंप की व्यवस्था की मांग की, ताकि दौड़ में शामिल विद्यार्थियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। साथ ही, जिन 11 विद्यार्थियों की मृत्यु हुई है, उनके परिवारों को आर्थिक सहयोग और सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई है।

इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज सोरेन, लाखीराम मंडल, जिला संगठन मंत्री धनंजय साह, उपेंद्र दास, चंद्रदेव, विवेक धर, अमित ठाकुर, गायत्री कुमारी, चंदन यादव, अभिषेक, डॉ. बीरेन गोराय, डॉ. जितेंद्र झा, प्रेम यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8d3d

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *