दुमका: अनियंत्रित टेलर ने होटल में मारी टक्कर, महिला की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

04 Oct 2024 Kathikund

दुमका के काठीकुंड थाना क्षेत्र के दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर स्थित प्रकाश लाइन होटल में एक अनियंत्रित टेलर घुस गया, जिससे बड़ी दुर्घटना हो गई। इस हादसे में दुधिया गांव की रहने वाली महिला सुहागिनी किस्कू, जो होटल में काम कर रही थी, की मौके पर ही मौत हो गई। टेलर में सवार चालक और खलासी वाहन के अंदर ही फंस गए, जिन्हें बाद में बचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही काठीकुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर काठीकुंड स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दुमका के फूलो-झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

इस हादसे से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और मुआवजे की मांग करते हुए दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। अंतिम सूचना तक जाम नहीं हटाया गया था, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/01cm