दुमका के 169वें उपायुक्त के रूप मे ंए दोट्टे ने लिया पदभार

DC 2

दुमका। जिले के 169वें उपायुक्त के रूप में ए दोड्डे ने पदभार ग्रहण किया है। उपायुक्त ए दोड्डे ने कहा कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति को आच्छादित करने का कार्यों को आगे बढ़ाने की कार्रवाई की जाएगी। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2023 का बेहतर आयोजन तथा श्रद्धालुओं के सभी जरूरी सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा।

पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त ए दोड्डे ने समाहरणालय स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों को सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तथा लाभुकों को योजनाओं से आच्छादित करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि अपने विभाग से संबंधित आमजनों की समस्याओं को जल्द से जल्द नियमानुसार तरीके से निष्पादित करने का कार्य करें।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/o13k

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *