दुमका वन प्रमंडल द्वारा वन्य प्राणी सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

04 Oct 2024 forest 2

दुमका: दुमका वन प्रमंडल ने वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को वन, पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक करने का कार्य किया है। इसी क्रम में आज, 04 अक्टूबर 2024 को, मध्य विद्यालय डंगालपाड़ा के छात्रों और शिक्षकों के साथ मिलकर प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। यह प्रभातफेरी विद्यालय परिसर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई दुमका पार्क, बंदरजोरी तक पहुंची।

04 Oct 2024 forest

प्रभातफेरी के बाद बच्चों को दुमका पार्क का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने पार्क के NIC सेंटर का भी अवलोकन किया और वन्यजीवों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही, पार्क परिसर में बच्चों के बीच वन्य प्राणी संरक्षण पर आधारित मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सही उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

इस कार्यक्रम में दुमका वन प्रमंडल के पदाधिकारी, कर्मचारी, और विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों को वन्यजीव संरक्षण के महत्व पर जागरूक किया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ppjj